Chidiya - A peom for daughters

                चिड़िया

पल भर में रोती पल भर में वो हसती है
मेरे घर में एक नन्ही चिड़िया बसती है

एक उसकी मुस्कान ही तो है जिसके
आगे ये सारी दुनिया सस्ती है

घर मेरा अब घर जैसा नहीं लगता
लगता है जैसे कोई खिलोनो की बस्ती है

ठुमकती इठलाती नाचती मचलती भी
मेरे आंगन में घटा छम छम कर के बरसती है

लगता है ऐसा जैसे सारी दुनिया सिमट गयी 'अश्क़'
जब मुझको वो नन्ही बाँहों में कसती है

अश्क़ जगदलपुरी 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिरीन फरहाद और ग़ालिब

Khumar Barabankvi - Top 20 Sher

Jaun Elia - Top 20 Shayari